Gurugram News: शिवपुराण कथा और रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन
गुरुग्राम। शहर के मंदिरों में बुधवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर और प्राचीन साईं मंदिर में रोजाना विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धेश्वर मंदिर में रोजाना 3.30 बजे विशेष रुद्राभिषेक किया जा रहा है, जिसमें कोई भी भक्त शामिल हो सकता है। सेक्टर-चार स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित शिव पुराण में पंडित अतुल शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव का व्यक्तिगत आकर्षण वास्तव में अद्भुत है। वे सभी रूढ़ियों को तोड़ते हैं, वे सर्वोच्च ईश्वर होते हुए भी भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर एक योगी हैं। उनका शरीर राख से लिपटा हुआ है और उनके गले में एक सर्प लिपटा हुआ है। वे विनम्र और आसानी से प्रसन्न होने वाले ईश्वर हैं। वे ब्रह्मांड के विभिन्न तत्वों का समान रूप से पोषण करते हैं और अधिकांश समय ध्यान की अवस्था में रहते हैं। संवाद
#ShivPuranKathaAndRudrabhishekWereOrganized. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 16:00 IST
Gurugram News: शिवपुराण कथा और रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन #ShivPuranKathaAndRudrabhishekWereOrganized. #VaranasiLiveNews
