VIDEO: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर हंगामा, प्राथमिकी

आगरा। सदर बाजार थाना में फेसबुक पर भड़काऊ और हिंसा के लिए उकसाने वाली पोस्ट साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैंट निवासी विजय गौड़ ने बताया कि 22 जुलाई को विनोद निगम नाम के फेसबुक यूजर ने एक पोस्ट साझा की। इसमें आगरा को दलितों की राजधानी बताते हुए श्रीलंका और नेपाल का उदाहरण दिया गया। आरोप है कि पोस्ट में नेताओं को घर में घुसकर मारने और इसकी शुरुआत आगरा से करने जैसी बातें लिखी गईं। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसी पोस्ट से समाज में भय और हिंसा का माहौल पैदा हो सकता था। इससे शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने के साथ विभिन्न समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका थी। पुलिस उपायुक्त सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VIDEO: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर हंगामा, प्राथमिकी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर हंगामा, प्राथमिकी #VaranasiLiveNews