Una News: झलेड़ा चौक के पास ओवरटेक के दौरान पलटी कार, चालक घायल

जिला मुख्यालय ऊना के समीप झलेड़ा चौक के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु किया गया, जिसके बाद आवाजाही सामान्य हो गई। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि झलेड़ा चौक के समीप कार पलटने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कर दिया गया। मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Una News: झलेड़ा चौक के पास ओवरटेक के दौरान पलटी कार, चालक घायल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 14:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Una News: झलेड़ा चौक के पास ओवरटेक के दौरान पलटी कार, चालक घायल #VaranasiLiveNews