फिरोजपुर शहर में कपड़े के शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
फिरोजपुर। सिटी थाना पुलिस ने मलवाल रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम पर गोली चलाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवकेश और आर्यन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों ने मलवाल रोड स्थित शोरूम के बाहर पहुंचकर फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
फिरोजपुर शहर में कपड़े के शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 05:14 IST
फिरोजपुर शहर में कपड़े के शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
