हांसी में गंदे पानी से परेशान वार्ड 26 व 1 के लोगों का जनस्वास्थ्य विभाग पर हल्ला

वार्ड नंबर 26 और 1 के निवासी पेयजल में गंदा व सीवरेज मिला पानी आने की समस्या को लेकर मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग पहुंचे और अधिकारियों को शिकायत सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। वार्डवासियों का आरोप है कि दोनों वार्डों में लंबे समय से पेयजल के साथ सीवरेज मिला गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। नगर पार्षद दुलीचंद नागौरा ने कहा कि यह समस्या पिछले करीब दो वर्षों से बनी हुई है। कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोगों का सब्र अब जवाब दे चुका है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। वार्डवासी कृष्ण ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनके क्षेत्र में पेयजल के साथ गंदा और सीवरेज मिला पानी आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोग इस परेशानी से तंग आ चुके हैं और अब प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की उम्मीद है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वार्डवासी जितेंद्र कुमार ने कहा कि वे जनस्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के पास कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं और अब धैर्य जवाब दे चुका है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनस्वास्थ्य विभाग का घेराव करेंगे और सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हांसी में गंदे पानी से परेशान वार्ड 26 व 1 के लोगों का जनस्वास्थ्य विभाग पर हल्ला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 10:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हांसी में गंदे पानी से परेशान वार्ड 26 व 1 के लोगों का जनस्वास्थ्य विभाग पर हल्ला #VaranasiLiveNews