गुरुग्राम: शंकर चौक पर ऑटो रूकने के लिए जगह निर्धारित करने की तैयारी में यातायात पुलिस
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शंकर चौक पर लगने वाले जाम को खत्म करने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा ऑटो रूकने के लिए जगह निर्धारित की जाएगी। इसके बाद चालक जगह-जगह ऑटो को रोककर सवारियां बैठा या उतार नहीं सकेंगे। हालांकि शंकर चौक के पास बस, कैब व ऑटो के लिए स्टॉपेज के साइन बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन ऑटो चालक सवारियां देखकर कहीं भी वाहन रोक देते हैं। जिससे पीछे से आने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित होता है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत व सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने दो दिन पहले शंकर चौक पर हुए रूट डायवर्ट के ट्रायल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान रोड सेफ्टी ऑफिसर व ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल की टीम के साथ शंकर चौक पर जाम, यातायात संचालन में आ रही परेशानियों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि शंकर चौक के पास ऑटो चालक कहीं पर भी वाहनों को रोककर सवारियों को उतारने या बैठाने लग जाते हैं। इससे पीछे आने वाले यातायात की व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसा ही हाल कई कैब वालों का भी देखने का मिला। पुलिस उपायुक्त ने शंकर चौक पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ऑटो व कैब को निर्धारित किए गए स्थान पर ही रोकने संबंधी निर्देश दिए हैं। अगर ऑटो व कैब चौक पर अन्य स्थानों पर रोककर सवारियों को बैठाया या उतारा जाता है तो उनके खिलाफ चालान काटने संबंधी कार्रवाई की जाए।
गुरुग्राम: शंकर चौक पर ऑटो रूकने के लिए जगह निर्धारित करने की तैयारी में यातायात पुलिस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:14 IST
गुरुग्राम: शंकर चौक पर ऑटो रूकने के लिए जगह निर्धारित करने की तैयारी में यातायात पुलिस #VaranasiLiveNews
