झांसी में बिजली विभाग का चल रहा अनुरक्षण माह, लेकिन महानगर के अधिकांश स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर ढंके हैं पेड़-पौधे से

गर्मी से पहले बिजली की जर्जर लाइनें, ट्रांसफार्मरों की स्थिति सुधारने समेत अन्य कार्यों के लिए भले ही अनुरक्षण माह चल रहा हो लेकिन इसका प्रभावी असर दिखाई नहीं दे रहा है। अभी भी महानगर के अधिकांश स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर पेड़-पौधे से ढंके हैं। केबल और बिजली के खंभे लताओं से लिपटे हुए हैं। इसके बावजूद, जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में 16 फरवरी से दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से अनुरक्षण माह चलाया जा रहा है ताकि ग्रीष्म ऋतु आने से पहले बिजली की आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके। इसके तहत, जर्जर केबल या पोल को सुधारा जाना है, लेकिन शहरी क्षेत्र में यह काम धीमी गति से चल रहा है। तस्वीरें बीकेडी चौराहे के पास की हैं यहां 11 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके पास पेड़ खड़ा है। टहनियां केबल को छू रही हैं। खंबे पर बेल चढ़ी हुई है। कई नंगे तार हैं, जो हादसे का सबब बन सकते हैं।

झांसी में बिजली विभाग का चल रहा अनुरक्षण माह, लेकिन महानगर के अधिकांश स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर ढंके हैं पेड़-पौधे से #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी में बिजली विभाग का चल रहा अनुरक्षण माह, लेकिन महानगर के अधिकांश स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर ढंके हैं पेड़-पौधे से #VaranasiLiveNews