काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार

थाना आईटीआई क्षेत्र काशीपुरके नंदरामपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान छाया पुत्री संजय, निवासी ग्राम नंदरामपुर, थाना आईटीआई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छाया नर्सरी कक्षा की छात्रा थी और रोज की तरह सुबह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने नंदरामपुर मोड़ पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर रोष जताया और प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

#CityStates #UdhamSinghNagar #KashipurNews #KashipurRoadAccident #UttarakhandRoadAccidentNews #ChildDiedInRoadAccidentKashipur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 08:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशीपुर: स्कूल बस का इंतजार कर रही पांच वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौके पर ही मौत; चालक फरार #CityStates #UdhamSinghNagar #KashipurNews #KashipurRoadAccident #UttarakhandRoadAccidentNews #ChildDiedInRoadAccidentKashipur #VaranasiLiveNews