कानपुर: गूगल मैप पर दो चार्जिंग स्टेशन, कुछ में कभी वाहन चार्ज नहीं हुए, 18 जगहों का था दावा, पढ़ें रिपोर्ट
कानपुर शहर में ई-वाहनों के चार्जिंग नेटवर्क की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। कहीं चार्जिंग स्टेशन की सप्लाई बंद तो कहीं उसके आसपास अतिक्रमण व कबाड़ फैला हुआ है। कुछ के चार्जर और कनेक्टर जर्जर हालत में हैं। यह वास्तविकता सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आई है। सबसे खास बात गूगल मैप में फजलगंज और झकरकटी में दिखाई देने वाले चार्जिंग स्टेशन, मौके पर नजर नहीं आए। दबौली में ऐसा चार्जिंग स्टेशन मिला, जहां तीन साल में एक भी वाहन चार्ज नहीं हुए। नवंबर 2023 में नगर निगम और अदानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड के बीच 18 स्थानों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन विकसित करने को लेकर करार हुआ था। दावा है कि चार्जिंग स्टेशन बनाए गए, जबकि पड़ताल में रखरखाव के अभाव में स्टेशन खस्ताहाल हो गए। गूगल मैप पर होटल लीजेंड के सामने चार्जिंग स्टेशन दिखाई देता है।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #EvChargingStationGroundReportKanpur #KanpurNagarNigamAdaniTotalEnergiesEv #FazalganjJhakarkatiEvChargerKanpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 08:05 IST
कानपुर: गूगल मैप पर दो चार्जिंग स्टेशन, कुछ में कभी वाहन चार्ज नहीं हुए, 18 जगहों का था दावा, पढ़ें रिपोर्ट #CityStates #Kanpur #KanpurNews #EvChargingStationGroundReportKanpur #KanpurNagarNigamAdaniTotalEnergiesEv #FazalganjJhakarkatiEvChargerKanpur #VaranasiLiveNews
