VIDEO: सपा का पीडीए सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार पर बोला हमला

मथुरा जिले की बलदेव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ स्वागत किया। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों, आगामी विधानसभा चुनाव, एक्सप्रेसवे निर्माण, आरक्षण और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। श्याम लाल पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने संविधान और लोकतंत्र के साथ धोखा किया है तथा पीडीए वर्ग के लोगों को उनके आरक्षण के अनुपात में नौकरियां नहीं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सामाजिक न्याय के लिए पीडीए समाज एकजुट हो रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तथा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता खराब है और कई स्थानों पर सड़कें धंस चुकी हैं। उन्होंने सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्य सही ढंग से नहीं हुए हैं। ओमप्रकाश राजभर के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजभर का कोई स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण नहीं है और वे केवल सत्ता का लाभ लेने में लगे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा पीडीए को सनातन विरोधी बताए जाने पर श्याम लाल पाल ने पलटवार करते हुए कहा कि सनातन का असली विरोध वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने शंकराचार्य के कथित अपमान और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाए जाने का उल्लेख करते हुए सरकार को सनातन विरोधी बताया।

VIDEO: सपा का पीडीए सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार पर बोला हमला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सपा का पीडीए सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार पर बोला हमला #VaranasiLiveNews