VIDEO: लड़ामदा की महिलाओं को मिलेगा हुनर, रोजगार के खुलेंगे रास्ते

बिचपुरी। गांव लड़ामदा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत बनाए गए कॉमन फैसिलिटी सेंटर में मंगलवार से महिलाओं और युवतियों के लिए छह सप्ताह का गारमेंट्स मैन्युफैक्चरिंग पर उद्यमिता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा की ओर से कराया जा रहा है। एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा के सहायक निदेशक (सांख्यिकी) अवधेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान कृपाल सिंह के अनुरोध पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण के लिए पहुंचीं महिलाओं और युवतियों का पंजीकरण किया गया। प्रशिक्षण के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र और हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि छह सप्ताह के प्रशिक्षण में पहले चार सप्ताह प्रतिभागियों को सिलाई और गारमेंट्स निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दो सप्ताह तक मार्केटिंग, प्रोफाइल तैयार करने और उद्यमिता से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाएगी। जिससे प्रतिभागी प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में हितेश चौहान, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह, संदीप सेंगर, हरेंद्र सिंह समेत महिलाएं एवं युवतियां मौजूद रहीं।

VIDEO: लड़ामदा की महिलाओं को मिलेगा हुनर, रोजगार के खुलेंगे रास्ते #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: लड़ामदा की महिलाओं को मिलेगा हुनर, रोजगार के खुलेंगे रास्ते #VaranasiLiveNews