नारनौल में एक माह से हो रहा सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा दूषित पानी

वार्ड नंबर 27 में सुभाष पार्क की दीवार के साथ लगता सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके कारण सीवर का गंदा व दूषित पानी सड़क पर दूर तक जमा रहता है। जिसके कारण दुर्गंध तो आती ही है साथ में जलभराव के कारण इसमें मच्छर भी पनपने लगे हैं। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब एक माह से यह सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन वहां पर आश्वासन तो मिल जाता है, पर समस्या का समाधान अभी तक नहीं मिल पाया है। लोगों ने बताया कि एक माह से सीवर के पानी में से आने वाली बदबू को झेल रहे हैं। इसके अलावा आवागमन के दौरान दुपहिया व चौपहिया वाहनों से लगने वाले दूषित पानी के छींटों से कपड़े भी गंदे होने का डर बना रहता है।

नारनौल में एक माह से हो रहा सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा दूषित पानी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में एक माह से हो रहा सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा दूषित पानी #VaranasiLiveNews