यूपी: वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, पीएम मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे

वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाया जाएगा। यहां सुबह 10 से 11 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे और राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे। यह जानकारी भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने दी है। वह मंगलवार को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री वडनगर से आने वाले बाइक यात्रियों से संवाद भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद 500 बाइक यात्रियों को बस से मैदागिन ले जाया जाएगा। मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 51 महिलाएं शामिल रहेंगी जो गुजरात और देश की पावन नदियों के जल से भरे कलश लेकर आगे-आगे चलेंगी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, पीएम मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews