एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट
रायपुर की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या में इस्तेमाल पेचकस ने वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन की याद ताजा कर दी। फिल्म में खलनायक राकेश महाडकर का किरदार निभाने वाले रितेश देशमुख ने भी कत्ल के लिए पेचकस को ही हथियार बनाया था। वो फिल्म थी लेकिन रायपुर की वारदात में आरोपी राजकुमार ने हकीकत में पेचकस का हत्या के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। एक विलेन में राकेश महाडकर सीरियल किलर का किरदार निभाता है। वह अपने साथ हुए दुर्व्यवहार और अपमान का बदला लेने के लिए महिलाओं को निशाना बनाता है। फिल्म की शुरुआत में वह आयशा के घर में घुसता है और उस पर पेचकस से हमला करता है। गंभीर रूप से घायल आयशा को वह खिड़की से नीचे फेंक देता है। फिल्म के आगे के हिस्से में भी यही पेचकस उसके अपराध का हथियार बना रहता है और वह आयशा के पिता की भी हत्या कर देता है।
#CityStates #Dehradun #Haridwar #Rishikesh #Roorkee #Uttarakhand #DehradunTripleMurder #EkVillain #DehradunCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 03:26 IST
एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट #CityStates #Dehradun #Haridwar #Rishikesh #Roorkee #Uttarakhand #DehradunTripleMurder #EkVillain #DehradunCrime #VaranasiLiveNews
