रायबरेली में दिवाली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर छापा, खोवा मिठाई की गुणवत्ता जांची गई

रायबरेली में दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सलोन और महराजगंज में प्रतिष्ठानों में छापा मारा। चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। नायब तहसीलदार सलोन रिचा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव व अभय प्रताप सिंह नारायण स्वीट्स से खोया, मधुर स्वीट हाउस से चमचम और हवेली स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से खोवा का नमूना भरा। किचेन में साफ सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर तीनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा। उधर, एडीएम महराजगंज के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, सुमांशु सचान की टीम चंदापुर चौराहा स्थित नरेश स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। यहां मिल्क केक का नमूना भरा। प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों को दूर करने हेतु सुधार नोटिस दी। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

रायबरेली में दिवाली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर छापा, खोवा मिठाई की गुणवत्ता जांची गई #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रायबरेली में दिवाली से पहले कई प्रतिष्ठानों पर छापा, खोवा मिठाई की गुणवत्ता जांची गई #VaranasiLiveNews