Shahjahanpur: संत विजय कौशल ने रामकथा में बाल लीलाओं का किया वर्णन, भाव विभोर हुए भक्त

शाहजहांपुर के मुमुक्षु आश्रम में श्री रामकथा के पांचवें दिवस कथाव्यास विजय कौशल ने राम जन्म की कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जब कैलाश पर बैठे भगवान शिव माता पार्वती से प्रभु की लीला का वर्णन करते हैं, तब पार्वती जी ने शिवजी से प्रभु की लीला के दर्शन की अभिलाषा व्यक्त की। शिवजी मां पार्वती के साथ बृजधाम आए और वहां अपना वेश बदलकर भगवान कृष्ण की रासलीला में शामिल हुए। जैसे ही कृष्ण ने बंसी बजाई, शिवजी भाव विभोर हो नाचने लगे और उनका भेद खुलते ही भगवान कृष्ण मन ही मन मुस्कुराने लगे। शिव व पार्वती ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं और रासलीलाओं के साथ उनके मनोहरी रूप के दर्शन किए और कैलाश पर्वत की ओर पधारे। भजनों पर श्रद्धालु थिरकने लगे।

Shahjahanpur: संत विजय कौशल ने रामकथा में बाल लीलाओं का किया वर्णन, भाव विभोर हुए भक्त #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur: संत विजय कौशल ने रामकथा में बाल लीलाओं का किया वर्णन, भाव विभोर हुए भक्त #VaranasiLiveNews