VIDEO: घर में कुत्ता-बिल्ली हैं तो सावधान, बारिश में बढ़ा खतरा, दो लोगों की हुई माैत; ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क
बारिश में कुत्ता-बिल्ली, चूहा, भेड़-बकरी समेत अन्य जंतुओं के मूत्र से पीलिया हो रहा है। आंखें लाल होने के साथ यकृत को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस बीमारी को लेप्टोस्पायरोसिस कहा जाता हैं। इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लोहामंडी क्षेत्र के दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस का खतरा अधिक रहता है। लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमित जंतुओं के मूत्र के संपर्क में आने से हो रही हैं। बीते दो-तीन महीने में लेप्टोस्पायरोसिस के 32 और स्क्रब टाइफस के 11 मरीज मिल चुके हैं। इनमें बीते महीने लोहामंडी क्षेत्र की 35 साल की महिला और 30 साल का युवक की मौत भी हो चुकी है। इनकी जांच में लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि हुई। इस पर टीम ने इनके यहां बकरी और चूहे के नमूनों की जांच कराई, जिसमें ये बीमारी से संक्रमित मिले। दिल्ली की राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की टीम भी मामले की जांच कर चुकी है। संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि बारिश में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पायरोसिस के खतरे को देखते हुए सीएचसी, जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था कर दी है। एसएन में भी जांच और इलाज की सुविधा है।
VIDEO: घर में कुत्ता-बिल्ली हैं तो सावधान, बारिश में बढ़ा खतरा, दो लोगों की हुई माैत; ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:14 IST
VIDEO: घर में कुत्ता-बिल्ली हैं तो सावधान, बारिश में बढ़ा खतरा, दो लोगों की हुई माैत; ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क #VaranasiLiveNews
