होली-रमजान त्योहारों को लेकर पीआरवी की हुई बैठक
महुली थाना पर मंगलवार को एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने पीआरवी कर्मियों के साथ बैठक किया। थाना महुली परिसर में थाना क्षेत्र में तैनात समस्त पीआरवी वाहन एवं यूपी-112 के कर्मियों के साथ होली पर्व एवं रमजान माह को देखते हुए त्वरित पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए बताया। साथ ही उन्हें थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरवी वाहनों की नियमित कार्यक्षमता एवं तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाहनों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं तकनीकी जांच नियमित रूप से करने पर बल दिया।
होली-रमजान त्योहारों को लेकर पीआरवी की हुई बैठक #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:38 IST
होली-रमजान त्योहारों को लेकर पीआरवी की हुई बैठक #VaranasiLiveNews
