बारिश में भीगने से बचने के लिए शव के साथ ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठेे लोग

गजरौला। बारिश में भीगने सेे बचने के लिए लोग शव रखी ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठे और तिगरी में श्मशान घाट तक पहुंचे। बूंदाबांदी में शवों का अंतिम संस्कार करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही नगर और आस पास के क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कई बार तेज बारिश भी हुई। इस बारिश सेे जहां किसानों के चेहरे खिल गए। गर्मी से भी लोगों को निजात मिली। वहीं कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी का निधन हाे जाने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए भीगते हुए तिगरी तक गए। मगर खराब मौसम में ईंधन को भीगने से बचाना किसी चुनौती से कम नहीं था। शव रखी ट्रॉली में लोग पन्नी ओढ़कर बैठ गए। जिससे वह खुद भी भीगने से बच गए और ईंधन को भी बचा लिया। मगर अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली में लोग भीगते रहे।

बारिश में भीगने से बचने के लिए शव के साथ ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठेे लोग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बारिश में भीगने से बचने के लिए शव के साथ ट्रॉली में पन्नी ओढ़कर बैठेे लोग #VaranasiLiveNews