कानपुर में झुलसी महिला को भूत समझकर मची अफरा-तफरी
कानपुर के फीलखाना क्षेत्र की गलियों में मंगलवार देर रात झुलसी हुई एक महिला को घूमते देख बच्चे डर के मारे भूत-भूत चिल्लाने लगे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता समिरुनिशा ने बताया कि तीन-चार महीने पहले पति ने दूसरी शादी का विरोध करने पर उसे जला दिया था। वह उर्सला अस्पताल के बर्न वार्ड से निकलकर सड़क पर आ गई थी। पुलिस ने महिला को दोबारा अस्पताल भिजवाकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर में झुलसी महिला को भूत समझकर मची अफरा-तफरी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 11:50 IST
कानपुर में झुलसी महिला को भूत समझकर मची अफरा-तफरी #VaranasiLiveNews
