गोरखपुर: धान खरीद शुरू, झंगहा समिति पर पहले दिन नहीं पहुंचे किसान
शनिवार से धान खरीद केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई, लेकिन विकासखंड खोराबार की झंगहा समिति पर पहले दिन कोई किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। समिति के सचिव विक्रम प्रसाद ने बताया कि खरीद के लिए कांटा और बोरे सहित सभी तैयारियां पूरी हैं। वहीं, किसानों ने बताया कि धान बेचने के लिए जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराने गसहज जनसेवा केंद्र पहुंचे तो पोर्टल नहीं चलने की समस्या सामने आई। इससे कागजात का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या दस्तावेजों के सत्यापन की है।
गोरखपुर: धान खरीद शुरू, झंगहा समिति पर पहले दिन नहीं पहुंचे किसान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:32 IST
गोरखपुर: धान खरीद शुरू, झंगहा समिति पर पहले दिन नहीं पहुंचे किसान #VaranasiLiveNews
