रायबरेली में बेकाबू कार बिजली का पोल तोड़कर खड्ड में पलटी
रायबरेली में लालगंज क्षेत्र के बछरावां रोड पर तहसील के निकट सोमवार की रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बछरावां की ओर से आ रही थी। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे 11 केवी के बिजली के पोल को तोड़ते हुए खड्ड में जा पलटी। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए। इससे उसमें सवार सचिन (32) पुत्र कमल निवासी पूरे देवी मोहल्ला और राहुल (34) पुत्र श्रीराम निवासी पलिया बिरसिंहपुर कार के अंदर फंस गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं आई।
रायबरेली में बेकाबू कार बिजली का पोल तोड़कर खड्ड में पलटी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 12:41 IST
रायबरेली में बेकाबू कार बिजली का पोल तोड़कर खड्ड में पलटी #VaranasiLiveNews
