UNA: इंटरनेशनल बीएड कॉलेज नकरोह में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
मेरा युवा भारत उन्ना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शांति इंटरनेशनल बीएड कॉलेज नकरोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें भाषण प्रतियोगिता , चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रतिभागियों में नेहा ने प्रथम, खुशी द्वितीय, सविता तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शांति इंटरनेशनल कॉलेज प्राचार्य प्रवेश कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लें। निर्णायक मंडल की भूमिका में इशू मेहता व वंदन की ओर से प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया गया और सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन सभी को आगे चलकर भी इस तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लेने का निवेदन किया व उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व भी बताया। डॉक्टर सीबी रमन के योगदान पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत ऊना से अदिति ,मोहित सहित 50 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।
UNA: इंटरनेशनल बीएड कॉलेज नकरोह में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:28 IST
UNA: इंटरनेशनल बीएड कॉलेज नकरोह में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस #VaranasiLiveNews
