Nahan News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, रानीताल मंदिर में लगी लंबी कतारें
सावन के दूसरे सोमवार पर नाहन शहर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐतिहासिक रानीताल शिव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों ने कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। ऐतिहासिक रानीताल शिव मंदिर में सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर में महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर में पंडितों की ओर से विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी करवाया गया। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शहर के अन्य शिवालयों में भी सुबह से पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। सोमवार के व्रत और शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करने की परंपरा भी इसी आस्था से जुड़ी है। श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव की आराधना की।
Nahan News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, रानीताल मंदिर में लगी लंबी कतारें #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 08:28 IST
Nahan News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, रानीताल मंदिर में लगी लंबी कतारें #VaranasiLiveNews
