नारनौल में सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत

वीरवार सुबह नारनौल और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली। नांगल काठा, बापरोली, चिंडालिया, ढाणी भालोठ समेत कई गांवों में सुबह करीब 6:30 बजे हल्की से मध्यम बारिश हुई, जो लगभग 15 से 20 मिनट तक जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पिछले कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जो 30-31 जुलाई तक उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

नारनौल में सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 09:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल में सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत #VaranasiLiveNews