मोगा पुलिस ने 6 दिनों में 9 केस दर्ज कर 16 नशा तस्कर पकड़े, 230 ग्राम हेरोइन बरामद

मोगा जिला पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सब डिवीजन सिटी मोगा में 9 मुकदमे दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ कारवाई करते हुए 9 मुकदमे दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 230 ग्राम हेरोइन तथा 24 बोतल देसी शराब (मोटा संतरा) बरामद की गई। इसके अलावा 01 पी.ओ. आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सर्च अभियान के दौरान एक अलग मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लूट खो घटनाओं में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी और 1 मोबाइल फोन बरामद किया। नशा छुड़ाने की मुहिम के तहत 11 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र जनेर में दाखिल करवाया गया। आम जनता से अपील है कि वे नशा तस्करों के खिलाफ सूचना देकर इस अभियान में सहयोग करें, ताकि नशे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशों के खिलाफ यह जंग लगातार जारी रहेगी।

मोगा पुलिस ने 6 दिनों में 9 केस दर्ज कर 16 नशा तस्कर पकड़े, 230 ग्राम हेरोइन बरामद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 12:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा पुलिस ने 6 दिनों में 9 केस दर्ज कर 16 नशा तस्कर पकड़े, 230 ग्राम हेरोइन बरामद #VaranasiLiveNews