VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो
विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान दिनभर हुए हंगामे के बाद मंगलवार देर रात करीब एक बजे जमकर बवाल हुआ। मतगणना स्थल के अंदर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट के आरोप लगाए। भाजपा नेताओं ने भी सपाइयों पर मारपीट करने और गुंडे बुलाने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे।
VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 02:08 IST
VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो #VaranasiLiveNews
