तेंदुए का खौफ: छह किमी के दायरे में 45 हजार की आबादी में दहशत, फुटप्रिंट खोजे जा रहे; ऑनलाइन चल रहीं कक्षाएं
छावनी (कैंटोमेंट) क्षेत्र में पिछले छह दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की खबरों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। करीब छह किलोमीटर के दायरे में करीब 45 हजार की आबादी दहशत है। छावनी समेत नदेसर, राजा बाजार, वरुणा ब्रिज, भोजूबीर समेत 10 क्षेत्रों के लोगों में तेंदुए को लेकर खौफ है। कैंटोमेंट क्षेत्र शहर का अति-संवेदनशील और प्रमुख इलाका माना जाता है, जहां डीएम, पुलिस कमिश्नर सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के आवास हैं। साथ ही, इसी क्षेत्र में कई स्टार-रेटेड होटल हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों विदेशी और घरेलू पर्यटकों का आवागमन रहता है। तेंदुए के खौफ का सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ा है। सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल, जहां बीते बृहस्पतिवार को तेंदुआ दिखा था, उसे एहतियातन बंद कर कक्षाएं ऑनलाइन मोड पर चलाई जा रही हैं। यहां तक कि शिक्षकों को भी स्कूल में जाने से मना किया गया है।
#CityStates #Varanasi #ForestDepartment #Wildlife #Footprints #Panic #PublicSafety #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 03:10 IST
तेंदुए का खौफ: छह किमी के दायरे में 45 हजार की आबादी में दहशत, फुटप्रिंट खोजे जा रहे; ऑनलाइन चल रहीं कक्षाएं #CityStates #Varanasi #ForestDepartment #Wildlife #Footprints #Panic #PublicSafety #VaranasiLiveNews
