राजस्थान पंचायत इलेक्शन लाइव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, 22 जिलों में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट
राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में कुल 8,404 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिलाएं और 47 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 352 वार्डों में 1,086 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में 7,318 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों के लिए मतदान करेगा।
#CityStates #Rajasthan #Jaipur #Rajastha #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 03:11 IST
राजस्थान पंचायत इलेक्शन लाइव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, 22 जिलों में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट #CityStates #Rajasthan #Jaipur #Rajastha #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
