VIDEO: आगरा में पांच स्टेशन तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के पहले कॉरिडोर के पांच और स्टेशन तैयार हो गए हैं। इन पर मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल भी पूरे हो गए हैं। ऐसे में अगस्त में आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसी के साथ कानपुर मेट्रो ट्रेन का भी लोकार्पण होगा। मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी और आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन बन गया है। आईएसबीटी स्टेशन पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इन पांचों स्टेशनों पर मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल भी पूरे हो गए हैं। इसके बनने से ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। एसएन में भी स्टेशन है। ऐसे ही राजामंडी स्टेशन को रेलवे स्टेशन से भी जोड़ दिया है। आईएसबीटी स्टेशन से बस अड्डा भी जुड़ गया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया के पहला कॉरिडोर के पांच स्टेशन तैयार हो चुके हैं। अगस्त में मेट्रो ट्रेन चलने की संभावना है। प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि का इंतजार है। अगले महीने कानपुर और आगरा मेट्रो का एक साथ शुभारंभ होने की उम्मीद है।

VIDEO: आगरा में पांच स्टेशन तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: आगरा में पांच स्टेशन तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी मेट्रो #VaranasiLiveNews