VIDEO: अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि को मंडी व्यापारियों ने किया यज्ञ, किसान भी हुए शामिल

आगरा के नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे व्यापारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन के सातवें दिन व्यापारियों ने मंडी परिषद और कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए परिसर में ही विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भी पहुंचकर आहुति दी। बरौली अहीर मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष होतम सिंह ने बताया कि व्यापारियों के धरने का सातवां दिन है, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने या हाल जानने नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विपणन विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर बरौली की कलुआ राम मंडी की अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद मंडी परिषद ने भी इसके आसपास बसई क्षेत्र में अवैध मंडियों का संचालन बेरोकटोक होने दिया। व्यापारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बरौली अहीर मंडी में दुकानें खरीदने के बाद भी उनका व्यापार पूरी तरह ठप पड़ा है और मंडी संचालित नहीं हो पा रही है। इसी बदहाली और प्रशासनिक अनदेखी से नाराज होकर अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए यह यज्ञ आयोजित किया गया है।

VIDEO: अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि को मंडी व्यापारियों ने किया यज्ञ, किसान भी हुए शामिल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि को मंडी व्यापारियों ने किया यज्ञ, किसान भी हुए शामिल #VaranasiLiveNews