कानपुर: जलभराव वाले गांवों में शनिवार से चलेगी जेसीबी, ब्लॉक-राजस्व टीम ने बनाया प्लान

नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक में लगातार बारिश से उत्पन्न जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति के निर्देश पर ब्लॉक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। शनिवार से जेसीबी की मदद से जलनिकासी का कार्य शुरू कराया जाएगा। राजस्व और ब्लॉक की टीम ने शुक्रवार को महुआगांव, घाघूखेड़ा, तिवारीपुर और महोली तालाब के आसपास जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी आकलन किया गया। कानूनगो अजीत सिंह ने बताया कि महुआगांव-घाघूखेड़ा मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। वहीं तिवारीपुर गांव में करीब ढाई फीट जलभराव होने से स्कूली बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। महोली से महुआगांव जाने वाले मार्ग पर महोली तालाब के पास भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित है।

कानपुर: जलभराव वाले गांवों में शनिवार से चलेगी जेसीबी, ब्लॉक-राजस्व टीम ने बनाया प्लान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: जलभराव वाले गांवों में शनिवार से चलेगी जेसीबी, ब्लॉक-राजस्व टीम ने बनाया प्लान #VaranasiLiveNews