कानपुर: कल्याणपुर बंबा रोड के मुख्य नाले की सफाई शुरू, नगर निगम ने शुरू कराया अभियान
कल्याणपुर क्षेत्र में बंबा रोड के मुख्य नाले की सफाई आखिरकार शुरू हो गई है। अमर उजाला में सिल्ट और कचरे से पटे नाले की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया और मिनी जेसीबी लगाकर सफाई अभियान शुरू करा दिया। टूटी पुलिया से पनकी रोड को जोड़ने वाली बंबा रोड का मुख्य नाला पिछले करीब एक वर्ष से साफ नहीं हुआ था। नाले में सिल्ट और कचरा जमा होने के कारण जलनिकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कानपुर: कल्याणपुर बंबा रोड के मुख्य नाले की सफाई शुरू, नगर निगम ने शुरू कराया अभियान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:01 IST
कानपुर: कल्याणपुर बंबा रोड के मुख्य नाले की सफाई शुरू, नगर निगम ने शुरू कराया अभियान #VaranasiLiveNews
