कानपुर: गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया, 101 देसी घी के दीप जलाए
गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु रामदास जी महाराज में शुक्रवार को सिख धर्म के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर पहुंचकर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की अरदास की। कार्यक्रम में चढ़दी कला जत्था ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से अवगत कराया। श्रद्धालुओं ने गुरु हरकिशन साहिब जी, जिन्हें श्रद्धापूर्वक 'बाला प्रीतम' के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन और मानव सेवा के संदेश को स्मरण किया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 101 देसी घी के दीप प्रज्ज्वलित किए गए और गुरु महाराज को समर्पित विशेष अरदास की गई। पूरे गुरुद्वारा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कानपुर: गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया, 101 देसी घी के दीप जलाए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:12 IST
कानपुर: गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया, 101 देसी घी के दीप जलाए #VaranasiLiveNews
