VIDEO: जैथरा मार्ग गड्ढों में तब्दील, कांवड़ियों की बढ़ेगी मुश्किल

कुरावली का जैथरा मार्ग बदहाल स्थिति में है। नेशनल हाईवे से लेकर देवीनगर स्थित काली नदी पुल तक करीब तीन किलोमीटर लंबा मार्ग जगह-जगह टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर, पटियाली तथा कछला घाट की ओर आवागमन होता है। सावन माह में गंगाजल लेने जाने वाले हजारों कांवड़िए भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। कछला घाट सहित अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर लौटने वाले श्रद्धालुओं का कुरावली में प्रवेश भी इसी मार्ग से होता है और यहीं से वे आगे घिरोर रोड की ओर बढ़ते हैं। मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। स्थानीय निवासी कौशल किशोर ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। अंधेरे में साइकिल और बाइक सवार अक्सर गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं। सावन का पहला सोमवार बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को गंदे पानी और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा।

VIDEO: जैथरा मार्ग गड्ढों में तब्दील, कांवड़ियों की बढ़ेगी मुश्किल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 21:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जैथरा मार्ग गड्ढों में तब्दील, कांवड़ियों की बढ़ेगी मुश्किल #VaranasiLiveNews