VIDEO : मुजफ्फरनगर में किसान दिवस में गूंजा ओवरलोड गन्ना वाहनों का मुद्दा
मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में किसानों को जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने भी मुखर रुख अपनाते हुए गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों से होनी वाली दुर्घटनाओं के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। तीन वर्ष से मखियाली बिजली घर ओवरलोड होने के कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए समय पर बिजली न मिलने की समस्या को भी जोरशोर से उठाया गया। हंगामे के बाद किसान दिवस में पहुंचे अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी समेत सुमित मलिक और विकास शर्मा ने कहा कि उनकी ओर से कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई।
मुजफ्फरनगर में किसान दिवस में गूंजा ओवरलोड गन्ना वाहनों का मुद्दा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 20, 2025, 09:19 IST
मुजफ्फरनगर में किसान दिवस में गूंजा ओवरलोड गन्ना वाहनों का मुद्दा #VaranasiLiveNews
