रोहतक में पूर्णिमा पर किया गुरुओं का पूजन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर के तमाम धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने गुरुओं का पूजन वंदन किया। गुरु पूर्णिमा जिला भर में धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। धार्मिक दृष्टि से आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा का यह दिन विशेष कर गुरु को समर्पित है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा यानी बुधवार को व्रत रखा। गुरु पूर्णिमा को लेकर अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ, गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा, सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरा, संकट मोचन मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब व गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा सहित जिला के तमाम धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रोहतक में पूर्णिमा पर किया गुरुओं का पूजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 13:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक में पूर्णिमा पर किया गुरुओं का पूजन #VaranasiLiveNews