अंबाला: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला, बेटे सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल
अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर गुरसिमरन सिंह मंड पर निहंगों और भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके बेटे सहित तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुअ हैं। बता दें कि इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मौके पर मौजूद लोगों जमकर विरोध किया। मिली जानकारी के अनुसार भीड़ ने गुरसिमरन सिंह मंड पर तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिसमें उनका बेटा भवजोत सहित अंबाला पुलिस के तीन जवान बुरी तरह घायल हो गए। भीड़ ने वाई प्लस सिक्योरिटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी धक्का-मुक्का भी की। वहीं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्हें मारपीट की कोई जानकारी नहीं है।
अंबाला: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला, बेटे सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 20:56 IST
अंबाला: गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला, बेटे सहित तीन पुलिसकर्मी भी घायल #VaranasiLiveNews
