VIDEO: दिवाली पर पांच कुंतल फूलों से सजा गंगोत्री धाम
गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को करीब पांच कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में फूलों की आकर्षक सजावट के साथ ही दीपावली पर्व को लेकर भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां स्थित मां गंगा के शीतकालीन मंदिर में आगामी छह माह तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे।गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने सेपहले मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव पहुंचेगी।
VIDEO: दिवाली पर पांच कुंतल फूलों से सजा गंगोत्री धाम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 16:24 IST
VIDEO: दिवाली पर पांच कुंतल फूलों से सजा गंगोत्री धाम #VaranasiLiveNews
