महराजगंज: दो माह के मासूम के अपहरण का खुलासा
महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से अगवा किए गए दो माह के मासूम को पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया। तीन नवंबर की रात घर में सोते समय बच्चे का अपहरण किया गया था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अंधविश्वास के चलते अमावस्या पर मासूम की बलि देने की कथित साजिश रची गई थी।
महराजगंज: दो माह के मासूम के अपहरण का खुलासा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 16:20 IST
महराजगंज: दो माह के मासूम के अपहरण का खुलासा #VaranasiLiveNews
