तिगरी में दस सेमी बढ़ गया गंगा का जल स्तर, आज तेजी से होगा इजाफा

गजरौला। लगातार हो रही बारिश के कारण बिजनौर बैराज से बृहस्पतिवार सुबह 133357 क्यूसेक और शाम को 186009 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जल स्तर दस सेमी बढ़ जाने के कारण गेज 245 मीटर पर दर्ज किया गया। शुक्रवार को जल स्तर और अधिक बढ़ सकता है। बृहस्पतिवार को कई दिन बाद गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ा। कारण बिजनौर बैराज से 133357 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। तिगरी में गंगा का जल स्तर 235 मीटर से बढ़कर 245 मीटर पहुंच गया। किनारे की झोंपड़ी बाढ़ के कारण जल मग्न हो गईं। जिन खेतों से बाढ़ का पानी कम हो गया था, उनमें दोबारा भरने लगा। उधर शाम को बिजनौर बैराज से 186009 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिले की सीमा में यह पानी शुक्रवार सुबह तक पहुंचेेगा। इस कारण संभावना है कि गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ेगा। ऊपर से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण टापू में बसे गांवों के लोगों की बेचैनी फिर बढ़ने लगी है। जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि लगातार पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है।

तिगरी में दस सेमी बढ़ गया गंगा का जल स्तर, आज तेजी से होगा इजाफा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


तिगरी में दस सेमी बढ़ गया गंगा का जल स्तर, आज तेजी से होगा इजाफा #VaranasiLiveNews