झांसी रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, मचा हड़कंप

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित फूड प्लाजा में शनिवार सुबह किचन में अचानक आग लग गई। आग देख हड़कंप मच गया। मौजूद स्टाफ ने आनन-फानन में अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझता न देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से किचन में आग लगी है। वही रेल अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।

झांसी रेलवे स्टेशन की फूड प्लाजा में लगी आग, मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी रेलवे स्टेशन की फूड प्लाजा में लगी आग, मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews