पछुआ हवा का दोहरा रंग, किसानों के चेहरे खिले, तो मेलार्थियों और व्यापारियों की बढ़ी चिंता; VIDEO

टांडा कला क्षेत्र में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। एक तरफ जहां साफ आसमान और धूप ने किसानों के चेहरों पर चमक बिखेरी है, वहीं दिनभर चलने वाली पछुआ हवा और 'फगुनहट बयार' ने व्यापारियों और आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आलम यह है कि यह हवा किसी के लिए खुशहाली लाई है, तो किसी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। क्षेत्र में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से गेहूं की फसलें के साथ अन्य फैसले तेजी से विकास कर रही हैं। खेतों में गेहूं की बालियां अब पूरी तरह से निकलने लगी हैं और फसलें लहलहा रही हैं। इसके साथ ही दलहन और तिलहन की फसलों में भी जबरदस्त उठाव देखा जा रहा है। किसानों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा, तो इस बार पैदावार काफी अच्छी होगी।

पछुआ हवा का दोहरा रंग, किसानों के चेहरे खिले, तो मेलार्थियों और व्यापारियों की बढ़ी चिंता; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पछुआ हवा का दोहरा रंग, किसानों के चेहरे खिले, तो मेलार्थियों और व्यापारियों की बढ़ी चिंता; VIDEO #VaranasiLiveNews