पानीपत: अंग्रेजी का आसान रहा प्रश्नपत्र, सींक गांव के केंद्र पर पकड़ा गया एक नकलची
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रहा। 71 परीक्षा केंद्रों पर करीब 13509 ने परीक्षा दी। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान होने से अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सींक में उड़नदस्ते ने एक नकलची को पकड़ा। उनका यूएमसी (अनुचित साधन) मामला बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त जिलेभर में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। वीरवार को 10वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर होगा। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा 12वीं कक्षा की परीक्षा दोपहर बाद 12:30 बजे शुरू की। परीक्षार्थी 12 बजे से पहले ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। नकल को रोकने के लिए धारा 163 लागू रही। अंदर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संचालित की गई। उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थी तीन घंटे के पेपर के बाद बाहर आए। उनके चेहरे खिले हुए थे। शहर और गांवों में स्थित केंद्रों पर बाहरी तत्वों पर सख्ती दिखी। पीएमश्री राजकीय कन्या सीसे स्कूल मॉडल टाउन, एसडी सीसे स्कूल जीटी रोड, राजकीय सीसे स्कूल उग्राखेड़ी और राजकीय सीसे स्कूल उझा स्थित परीक्षा केंद्र का मौका देखा। यहां बाहरी तत्व दूर-दूर तक नजर नहीं आए। राजकीय सीसे स्कूल उझा के चहारदीवारी टूटी मिली। प्रिंसिपल विजेंद्र पूनिया ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी व कमरे बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसका जल्द ही काम पूरा कराया जाएगा। वहीं जिला के उड़नदस्ते ने राजकीय सीसे स्कूल सींक में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा है। परीक्षार्थी का यूएमसी बना दिया।
पानीपत: अंग्रेजी का आसान रहा प्रश्नपत्र, सींक गांव के केंद्र पर पकड़ा गया एक नकलची #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:09 IST
पानीपत: अंग्रेजी का आसान रहा प्रश्नपत्र, सींक गांव के केंद्र पर पकड़ा गया एक नकलची #VaranasiLiveNews
