VIDEO: मिर्जापुर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

मिर्जापुर जिले में शनिवार को शांति और सौहार्द के पर्व ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। अकीदत मंदों ने मुल्क के अमन और चैन की दुआ मांगी। 30 दिनों के रोजे के बाद शनिवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नगर में इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। पूरे क्षेत्र में मेला लगा रहा। खाने-पीने के सामान से लेकर बच्चों के खिलौने तक की दुकानें सजी रही और प्रशासनिक अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल भी चक्रमण करता रहा।

VIDEO: मिर्जापुर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 08:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मिर्जापुर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज #VaranasiLiveNews