यूपी: मुख्यमंत्री योगी आज ग्रेटर नोएडा में, महिलाओं और युवाओं से करेंगे बात, सुबह 7 बजे से रात तक रूट डायवर्जन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा में आएंगे। यहां मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में 5000 से अधिक युवाओं और महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर जाएंगे। इसके बाद जीबीयू वापस आकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से जीबीयू पहुंचेंगे। यहां हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में जाएंगे। वहां विचार विमर्श-2026 कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसमें करीब दो घंटे तक सीएम रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से नोएडा रवाना होंगे। वहां शिल्प हॉट में उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। उसके बाद सीएम सड़क मार्ग से सेक्टर-51 स्थित यूपी के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर जाएंगे। वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद मुख्यमंत्री फिर हेलीकॉप्टर से वापस जीबीयू पहुंचेंगे। जीबीयू में यूपीआईटीएस-2026 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। करीब एक घंटे तक समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस के अफसर मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के वापस लखनऊ रवाना होने की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास की भी चर्चा चल रही है लेकिन अफसरों का कहना है कि यह अभी तय नहीं है। सुबह 7 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस की ओर से जीबीयू और एक्सपो मार्ट के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक एक्सप्रेसवे और आसपास के निर्धारित मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ब्यूरो नोएडा से ग्रेटर नोएडा जानेवाले वाहनों के लिए बदलाव चिल्ला रेड लाइट से महामाया फ्लाइओवर होते हुए नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते परी चौक और जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनों को डीएनडी फ्लाईओवर से रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-37 अंडरपास और भंगेल एलिवेटेड मार्ग होते हुए कुलेसरा-सूरजपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। डीएनडी टोल और फिल्मसिटी से महामाया फ्लाइओवर होते हुए एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाइओवर से सेक्टर-18 की तरफ भेजा जाएगा। यहां से वाहन सेक्टर-18 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग के जरिये आगे जा सकेंगे। कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 की तरफ से एक्सप्रेसवे होकर परीचौक-जीरो प्वाइंट जाने वाले वाहनों को सेक्टर-44 गोलचक्कर से उधव सिंह रोड और एनएमआरसी तिराहा होते हुए कुलेसरा-सूरजपुर की तरफ भेजा जाएगा। हाजीपुर और सेक्टर-82 की तरफ से एक्सप्रेसवे होकर परी चौक जाने वाले वाहनों को सेक्टर-93 कट से डायवर्ट कर फेस-दो और डीएससी मार्ग से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

#CityStates #DelhiNcr #Lucknow #GreaterNoida #ChiefMinister #YogiAdityanath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 20, 2026, 00:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मुख्यमंत्री योगी आज ग्रेटर नोएडा में, महिलाओं और युवाओं से करेंगे बात, सुबह 7 बजे से रात तक रूट डायवर्जन #CityStates #DelhiNcr #Lucknow #GreaterNoida #ChiefMinister #YogiAdityanath #VaranasiLiveNews