Bareilly News: अन्नपूर्णा प्रेरणा मॉडल कैंटीन में 80 रुपये में मिलेगा भोजन
बहेड़ी। ब्लॉक के सहयोग से तहसील में अन्नपूर्णा प्रेरणा मॉडल कैंटीन का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सीडीओ देवयानी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह कैंटीन महिलाओं के एक एनजीओ की ओर से संचालित होगी। इसका उद्देश्य कम कीमत पर घर जैसा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। यहां मात्र 80 रुपये में दाल, चावल, सब्जी, पूड़ी और सलाद मिलेगा। एनजीओ चाय, समोसा, बेसन के लड्डू और नारियल के लड्डू भी बेहद कम दाम पर बेचेगा। कैंटीन के लिए मूल्य सूची भी जारी की गई है। उद्घाटन समारोह में हुए हवन में डीएम और सीडीओ भी शामिल हुए।
#FoodWillBeAvailableAtAnnapurnaPrernaModelCanteenForRs80. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 00:49 IST
Bareilly News: अन्नपूर्णा प्रेरणा मॉडल कैंटीन में 80 रुपये में मिलेगा भोजन #FoodWillBeAvailableAtAnnapurnaPrernaModelCanteenForRs80. #VaranasiLiveNews
