Shahjahanpur: डॉक्टरों ने गुलाल और फूलों से खेली होली, गीतों पर किया डांस
शाहजहांपुर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने शनिवार को धूमधाम होली खेली। डॉक्टरों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर खूब मस्ती की। इस बीच गीतों पर डॉक्टरों ने डांस भी किया। शहर के एक होटल में हुए समारोह का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रजत अग्रवाल ने सभी दंत चिकित्सकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी को यह त्योहार भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस तरह के पर्व साथ मनाने से आपस में भाई चारा और प्यार बढ़ता है। सचिव डॉ.अंकित ने सभी दंत चिकित्सकों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. एवी सिंह, डॉ. समृद्धि, डॉ. रेशु अग्रवाल, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विजय दीप, डॉ. पुनीत जैन, डॉ. रीतिका आदि मौजूद रहे।
Shahjahanpur: डॉक्टरों ने गुलाल और फूलों से खेली होली, गीतों पर किया डांस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:36 IST
Shahjahanpur: डॉक्टरों ने गुलाल और फूलों से खेली होली, गीतों पर किया डांस #VaranasiLiveNews
