स्ट्रक्चर निर्माण श्रेणी में प्रदेश में सीएसजेएमयू रहा अव्वल, प्रदर्शनी में मिला पहला स्थान
लखनऊ में आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि ने रचनात्मकता और तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन कर प्रदेश में पहला पुरस्कार पाया है। छह से आठ फरवरी तक हुई प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय स्ट्रक्चर निर्माण श्रेणी में प्रथम रहा। विश्वविद्यालय की टीम की ओर से प्रस्तुत किया गया श्रीकृष्ण बांसुरी का भव्य मॉडल काफी आकर्षक रहा। इसमें ललित कला विभाग की कलात्मकता और इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी मजबूती का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। जैविक सामग्री और फूलों से तैयार इस मॉडल ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस उपलब्धि में डॉ. सुंधाशु पांडिया, डॉ. प्रवीन भाई पटेल, डॉ. राज कुमार सिंह, जीऊत बली यादव तथा छात्र आदित्य कुमार, आदेश पटेल, आर्यन वर्मा, हिमांशु सिंह, प्रियांशु और आर्यन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टीम को सम्मानित किया। इस पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक सहित विवि परिवार ने सभी को बधाई दी।
स्ट्रक्चर निर्माण श्रेणी में प्रदेश में सीएसजेएमयू रहा अव्वल, प्रदर्शनी में मिला पहला स्थान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:15 IST
स्ट्रक्चर निर्माण श्रेणी में प्रदेश में सीएसजेएमयू रहा अव्वल, प्रदर्शनी में मिला पहला स्थान #VaranasiLiveNews
