बहादुरगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला
बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने खुलेआम दहशत फैलाते हुए एक मेडिकल स्टोर संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना रात करीब सवा 9 बजे विकास नगर चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो गाड़ियों स्कॉर्पियो और नेक्सन में सवार होकर आए हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने हमलावरों की नेक्सन गाड़ी का नंबर नोट कर थाना लाइनपार पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बहादुरगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 08:18 IST
बहादुरगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला #VaranasiLiveNews
